दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

आश्रित ग्राम सोडाडीह में सामुदायिक भवन का लोकार्पण



पचपेड़ी क्षेत्र के आश्रित ग्राम सोडाडीह में मंगलवार को जिंदल प्लांट के सीएसआर मद से निर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामुदायिक कार्यक्रमों, बैठकों एवं सामाजिक आयोजनों के लिए एक सुसज्जित स्थान उपलब्ध हो गया है।



कार्यक्रम में जिंदल प्लांट प्रबंधन से नितेश रघुवंशी, वेदप्रकाश देवांगन व वासुदेव शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत की ओर से गोडाडीह की सरपंच श्रीमती सुषमा घृतलहरे, भागबली लहरे, संतराम उपसरपंच केवट, कमलेश यादव, महेश्वर भारती, पंच रूपचंद राय सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।


लोकार्पण अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि यह सामुदायिक भवन ग्रामीण विकास का एक सशक्त कदम है, जिससे स्थानीय लोगों को सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने जिंदल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323