दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

14 दिसंबर को होगा विशाल कबीर संत समागम, प्रदेश-भर से शामिल होंगे श्रद्धालु...



कबीर धर्मदास वंशावली मिशन के 16वें नवोदित वंशज पंथ साहब उदित मुनिनाम साहब होंगे शामिल,




बिलासपुर।श्री सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन के तत्वावधान में आगामी 14 दिसंबर को साइंस कॉलेज मैदान में एक दिवसीय भव्य संत समागम समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन की विशेषता यह है कि कबीर धर्मदास वंशावली के 16वें नवोदित वंशज, पंथ साहब उदित मुनिनाम साहब का बिलासपुर आगमन होने वाला है। उनके आगमन को लेकर न केवल जिलेभर में, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों से कबीर पंथ के अनुयायियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अनुमान है कि इस समागम में बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर संतवाणी व प्रवचनों का लाभ लेने वाले हैं।आयोजन को सफल बनाने के लिए मिशन कमेटी तैयारियों में तेजी लाई जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुकों के आवागमन, पार्किंग, भोजन–प्रसादी, बैठने की सुविधा, स्वास्थ्य व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई, बैठक में सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन भी किया गया है। आयोजन समिति का कहना है कि यह कार्यक्रम कबीर पंथ की परंपरा, विचारधारा और वंशावली की गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाने वाला होगा, जिसमें देश-भर से आने वाले संत-महात्मा और श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा और दो सद्भाव का संदेश प्रसारित करेंगे।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323