दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

*जिले में अब तक 1.91 मी. टन धान की खरीदी*



बिलासपुर-धान खरीदी अभियान के अंतर्गत अब तक जिले में 1.91 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। खरीदे गये धान की कीमत लगभग 453 करोड़ रूपये है। मार्कफेड से मिली जानकारी के अनुसार गत वर्ष की तुलना में 83 प्रतिशत धान की आवक हो चुकी है। 16 दिसम्बर को 13 हजार 270 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई। समिति द्वारा खरीदे गये धान में से 1.80 लाख मी.टन धान को कस्टम मिलिंग के लिए राईस मिलर्स को डीओ जारी कर दिया गया है। डीओ का प्रतिशत कुल खरीदे गये धान का 94 फीसदी है। इसमें से 1 लाख 7 हजार मीटरिक टन धान का उठाव भी किया जा चुका है। जारी डीओ के विरूद्ध 60 प्रतिशत धान का उठाव राईस मिलरों द्वारा किया जा चुका है। मालूम हो कि जिले में 1.33 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों में से लगभग 40 हजार किसानों ने अपने उपज का विक्रय कर लिया है। किसानों ने धान बेचने के उपरांत लगभग 72 हेक्टेयर रकबे का समर्पण किया है। जिले में 120 मिलरों द्वारा धान का उठाव कर कस्टम मिलिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323