दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

ससहा : केवट–निषाद समाज के मंदिर प्रांगण में किचन शेड निर्माण के लिए 6 लाख की मांग फिर हुई तेज, विधायक शेषराज हरबंश को सौंपा गया मांग पत्र



पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत ससहा में केवट–निषाद समाज के मंदिर प्रांगण में किचन शेड निर्माण के लिए बीते एक वर्ष से लंबित मांग को लेकर समाजजनों ने फिर पहल तेज कर दी है। समाज की ओर से बताया गया कि अक्टूबर 2024 में पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश द्वारा लगभग 6 लाख रुपये की लागत से किचन शेड निर्माण कराने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक कार्य स्वीकृत नहीं हुआ।


इसी संदर्भ में समाज के प्रतिनिधि मंडल ने आज 6 दिसंबर को पामगढ़ सतनाम भवन में विधायक शेषराज हरबंश को पुनः मांग पत्र सौंपा, ताकि स्वीकृति की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ सके।


मांग पत्र सौंपने वालों में—

जयपाल केवट (अध्यक्ष), रामेश्वर केवट, आनंद कुमार, साधुवा केवट, अमन निषाद, किसन केवट, बलराम केवट, रामकुमार केवट, गोरधन केवट, विदेश केवट, संजय निषाद सहित समाजजन उपस्थित रहे।


समाज ने उम्मीद जताई है कि शासन स्तर पर जल्द निर्णय लेकर किचन शेड निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323