दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

तखतपुर सीईओ ने किया पंचायत कार्यालयों का औचक निरीक्षण


*नदारद सचिवों के विरूद्ध कार्यवाही की अनुशंसा*



/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल के निर्देश पर जनपद पंचायत तखतपुर के सीईओ श्री सत्यव्रत तिवारी ने आज जनपद पंचायत तखतपुर की चार ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई पंचायत कार्यालय बंद मिले और सचिव नदारद रहे। सीईओ द्वारा कार्यालयीन समय में अनुपस्थित सचिवों के विरूद्ध कार्यवाही की अनुशंसा की गई है।    

 ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों के कामकाज पर निगरानी और आमलोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनपद सीईओ द्वारा ग्राम पंचायत परसदा, भरनी, चोरभट्टीकला एवं चोरभट्टीखुर्द का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत परसदा के सचिव ब्रजेश साहू बिना पूर्व सूचना के कार्यालय में अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भरनी का पंचायत कार्यालय बंद मिला व सचिव विरेंद्र ध्रुव अनुपस्थित मिले। ग्राम पंचायत चोरभट्टीकला का पंचायत कार्यालय भी कार्यालयीन समय में बंद पाया गया, जहां सचिव कु. मनीता कश्यप कार्यालय में मौजूद नहीं थी। इसी तरह ग्राम पंचायत चोरभट्टीखुर्द में भी पंचायत कार्यालय बंद पाया गया और सचिव श्रीमती प्रीति ध्रुव अनुपस्थित रहीं। जनपद सीईओ द्वारा सभी नदारद सचिवों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रकरण सीईओ जिला पंचायत को भेजा गया है।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323