दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

*चंद्र प्रकाश सूर्या बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री*




*प्रदेश नेतृत्व ने जताया भरोसा, कार्यकर्ताओं में उत्साह*


*भाजपा एससी मोर्चा को मिला मजबूत नेतृत्व, चंद्र प्रकाश सूर्या की ताजपोशी*


*विश्व के सबसे बड़े संगठन में नई भूमिका...!*


*आदित्य गुप्ता*


रायपुर/— भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश नेतृत्व ने चंद्र प्रकाश सूर्या को प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में हर्ष व उत्साह का माहौल है।


प्रदेश नेतृत्व द्वारा चंद्र प्रकाश सूर्या पर जताए गए विश्वास को संगठन के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहते हुए उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया है। उनकी सक्रियता, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।


नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्र प्रकाश सूर्या ने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा,

“शीर्ष नेतृत्व एवं आप सभी का आभार। आप सबके आशीर्वाद, प्रेम और मुझ पर किए गए विश्वास से ही मुझे कार्य करने की शक्ति मिलती है। प्रदेश नेतृत्व का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने विश्व के सबसे बड़े संगठन भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा में मुझे प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा।”


उन्होंने यह भी कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अनुसूचित जाति समाज के उत्थान, संगठन विस्तार और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।


चंद्र प्रकाश सूर्या की नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए इसे संगठन के लिए शुभ संकेत बताया है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश में और अधिक सशक्त भूमिका निभाएगा।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323