दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

सुखनंदन महाविद्यालय में ‘पहल’ कार्यक्रम का आयोजन



बिलासपुर/मुंगेली/पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के द्वारा मुंगेली में चलाए जा रहे पहल जागरूकता अभियान के तहत सुखनंदन महाविद्यालय के 135 छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम, नशामुक्ति और युवा सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

सुखनंदन महाविद्यालय, मुंगेली में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से ‘पहल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, नशा मुक्ति तथा युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आभा चौबे ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई तक सीमित न रहकर सामाजिक, मानसिक और नैतिक रूप से भी मजबूत बनना होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता शैलजा स्वामी रहीं, जिन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड जैसी घटनाओं से सावधान रहने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि आज सबसे अधिक अपराध साइबर माध्यम से हो रहे हैं, इसलिए युवाओं को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

पुलिस अधिकारी शत्रुहन खूंटे ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस या साइबर सेल से संपर्क करें। एवं यातायात सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रैफिक सिग्नल एवं गति सीमा का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं अधिकांशतः लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। और नशा मुक्ति पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर देता है और इससे न केवल व्यक्ति बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। विद्यार्थियों ने साइबर अपराध, नशा, और सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया।


इस अवसर पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली से राजेश कुमार बंजारे, दुर्गेश यादव एवं महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापकगण एवं समस्त छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना रहा, जो पूरी तरह सफल रहा।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323