दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

*जिला कार्यालय में निगम आयुक्त अमित कुमार को दी गई बिदाई*



बिलासपुर- नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को जिला कार्यालय में बिदाई दी गई। श्री अमित का तबादला सुकमा में जिला कलेक्टर के रूप में हुआ है। कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित जिला कार्यालय एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। 

        कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बिदाई भाषण में कहा कि श्री अमित कुमार के नेतृत्व में बिलासपुर में शहरी विकास के नये कीर्तिमान गढ़े हैं। शहर की सभी दिशाओं में संतुलित रूप से शहर का विकास हुआ है। शहरी विकास के साथ-साथ जिला प्रशासन के संकटमोचक के रूप में उन्होंने सराहनीय काम किया है। विनम्रता के साथ लोगों को समझा पाने का अद्धितीय गुण उनमें मौजूद है, जिसके कारण इतने कम समय में तेजी से शहर का विकास संभव हो सका है। फाईल के साथ फिल्ड में भी उनकी पकड़ मजबूत रहती थी। सोसायटी की जरूरत को वे अच्छी तरह से समझते थे और शासकीय येाजनाओं से उन्हें जोड़कर अच्छा परिणाम देते थे। इतने कम सेवाकाल में भी उनकी सूझबूझ और अनुभव बहुत ज्यादा है। 

       एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस विभाग की ओर से निगम आयुक्त को कलेक्टर बनने पर बधाई दी। श्री सिंह ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि भद्राचलम और सुकमा में विकास का जो अंतर दिखाई देता था, वह अब मिट जायेगा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने में निगम प्रशासन की ओर से बहुत सहयोग मिला है। श्री सिंह ने कहा कि श्री अमित बिलासपुर में डिजिटल अफसर के रूप में प्रसिद्ध थे। हर जानकारी एवं योजना उनकी मोबाईल में कैद होता था। और हर समस्या का समाधान उनके पास मौजूद रहता था। नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार ने कहा कि निगम के कामों में कलेक्टर संजय अग्रवाल का भरपूर सहयोग मिला। यहां काम करने के लिए बुनियादी चीजें मौजूद थी,उसे हमने सबके सहयोग से आगे बढ़ाया है। शहर को अतिक्रमण मुक्त और यातायात को सुव्यवस्थित करने में पुलिस विभाग से पूरा सहयोग मिला। उन्होंने कहा किबिलासपुर जिले से मैं काफी कुछ सीखा हूं और इन्हें सुखद यादगार के रूप में लेकर बिदा हो रहा हूं। उन्होंने सहयोग के लिए हर अधिकारी और विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया,जिनके सहयोग से कुशलता पूर्वक अपने दायित्व को निभा पाया। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल,सहायक कलेक्टर अरविन्द कुमारन, एडिशनल कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी, ज्योति पटेल, एसडीएम मनीष साहू, ईई पीडब्ल्यूडी विन्ध्यराज, ईडीएम आफताब, डीपीओ सुरेश सिंह, डीपीएम पीयूली मजूमदार, तहसीलदार शिल्पा भगत ने भी स्थानांतररित कमिश्नर श्री अमित कुमार के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं और कार्य अनुभव अनुभव को साझा किया। बिदाई समारोह का संचालन एवं आभार प्रदर्शन एसडीएम बिल्हा आकांक्षा त्रिपाठी ने किया।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323