दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

सेवानिवृत्त उप निरीक्षक श्री सुखेन राम नायक एवं सहायक उप निरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार त्रिपाठी का विदाई कार्यक्रम किया गया आयोजित

 



● सेवानिवृत्त उप निरीक्षक श्री सुखेन राम नायक एवं सहायक उप निरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार त्रिपाठी का विदाई कार्यक्रम किया गया आयोजित

● पुलिस विभाग में श्री सुखेन राम नायक लगभग 39 वर्ष एवं श्री राजेंद्र कुमार त्रिपाठी 40 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर हो रहे है सेवानिवृत्त


आज दिनांक 01.12.2025 को पुलिस कार्यालय सभाकक्ष बलौदाबाजार में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक श्री सुखेन राम नायक एवं सहायक उप निरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार त्रिपाठी का विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री सुखेन राम नायक पुलिस विभाग मे दिनांक 04.10.1986 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। तत्पश्चात दिनांक 13.10.2018 को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। पूर्व में वे जिला रायपुर, धमतरी के कई थानों में पदस्थ रहे हैं तथा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में अभी वर्तमान में थाना कसडोल में पदस्थ होकर कार्यरत थे। श्री सुखेन राम नायक आज दिनांक 30.11.2025 को सेवानिवृत्त हुए हैं। 


श्री राजेंद्र कुमार त्रिपाठी पुलिस विभाग मे दिनांक 19.01.1985 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। तत्पश्चात दिनांक 19.10.2024 को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं तथा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में थाना सुहेला, कसडोल, भाटापारा शहर, पलारी आदि थानों तथा अभी वर्तमान में भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ होकर कार्यरत थे। श्री राजेंद्र कुमार त्रिपाठी दिनांक 30.11.2025 को सेवानिवृत्त हुए हैं।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323