दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

धान उठाव नहीं होने से किसान परेशान




धाराशिव
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या. कोहरैाद, शाखा – लवन, जिला – बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत समर्थन मूल्य धान खरीदी केन्द्र धाराशिव में लंबे समय से धान उठाव नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 लेकिन उठाव की प्रक्रिया शुरू नहीं होने से केन्द्र परिसर में धान का भंडारण लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे खरीदी केन्द्र में अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है और किसानों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

धान उठाव में हो रही देरी से किसानों में असंतोष देखा जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र ही धान उठाव की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। साथ ही केन्द्र में रखे धान की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

किसानों एवं स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि धान उठाव की प्रक्रिया जल्द शुरू कर समस्या का समाधान किया जाए, ताकि खरीदी केन्द्र की व्यवस्था सामान्य हो सके और किसानों को राहत मिल सके।

← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग