दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

मुंगेली नाका–मंदिर चौक रोड फिर विवादों में,आधा-अधूरा निर्माण बढ़ा रहा खतरा.....



3 करोड़ की मरम्मत में भी चालाकी ठेकेदार ने छोड़े गड्ढे, सड़क बनी खतरे की पटरी......


 पीडब्ल्यूडी की मरम्मत या मज़ाक? मुंगेली नाका रोड फिर गड्ढों से भरी.....


 बिलासपुर ।शहर की सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में से एक जो मुंगेली नाका चौक को सीधे मंदिर चौक और रायपुर रोड से जोड़ती है।उसका काम आखिरकार फिर से शुरू तो हो गया है, लेकिन निर्माण की चाल देखकर लोग फिर परेशान हैं।लगभग सप्ताह भर पहले खराब डामरीकरण के कारण यह काम रोकवा दिया गया था। लेकिन अब दुबारा शुरू हुआ काम भी सवालों से घिरा हुआ है। ठेकेदार जगह–जगह गड्ढे और गहरे निशान अधूरे छोड़कर आगे बढ़ रहा है। नतीजा—मरम्मत के नाम पर आधा-अधूरा काम! दिन में भी सड़क ऊबड़-खाबड़ दिखती है और रात में यह गड्ढे किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकते हैं।मंदिर चौक, स्मार्ट रोड और रायपुर रोड को सीधे जोड़ने वाली यह सड़क शहर के ट्रैफिक का बड़ा राहत मार्ग माना जाता है। लेकिन पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब 3 करोड़ की लागत से हो रहा यह काम लगातार विवादों में है। दावा किया जा रहा है कि विभाग की निगरानी बनी हुई है और जहां भी गड्ढे दिखेंगे, उन्हें भरवाया जाएगा।लेकिन हकीकत अलग तस्वीर दिखा रही है।ठेकेदार की लापरवाही, आधा-अधूरा पैचवर्क, और सड़क पर बने खतरनाक गड्ढे। पहले भी खराब डामर की वजह से काम रुका, और अब फिर उसी तरह का काम देखने को मिल रहा है।अब बड़ा सवाल यह है।क्या पीडब्ल्यूडी सड़कों को वास्तव में दुरुस्त करेगा… या फिर शहर के लोग इसी अधूरी मरम्मत और गड्ढों से जूझते रहेंगे?


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323