दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

बिलासपुर में धारदार हथियार से हमला कर स्कूल ड्राइवर की हत्या..शराब दुकान के पास शव मिलने से फैली सनसनी



बिलासपुर सकरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एलसीआईटी पब्लिक स्कूल बोदरी में कार्यरत एक ड्राइवर का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान प्रहलाद कुमार उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम चिल्हाटी, सोन लोहर्षी थाना पचपेड़ी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार प्रहलाद का शव सकरी क्षेत्र स्थित शराब दुकान से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पाया गया। मृतक के गले में लटका स्कूल का आई कार्ड मिलने से उसकी पहचान की गई। वहीं घटनास्थल के पास बाइक क्रमांक CG 10 ZK 2295 भी खड़ी मिली, जिसे प्रहलाद की ही माना जा रहा है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रहलाद के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। अनुमान है कि उसकी हत्या रविवार देर रात कर शव को वहीं छोड़ दिया गया। घटना की सूचना सुबह मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही CCTV फुटेज और कॉल डिटेल खंगालने की तैयारी में है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है। आरोपियों की तलाश जारी है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323