दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

प्रदेश महामंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर चन्द्र प्रकाश सूर्या का भव्य स्वागत



बिलासपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं व मोर्चा के अन्य पदाधिकारी व स्नेहजनों के द्वारा चन्द्र प्रकाश सूर्या का गाजे बाजे व फूल मालाओं के साथ जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। बाबा गुरूघासी दास जी की जयंती पर सर्व प्रथम श्री सूर्या जीडीसी कॉलेज चौक के पास स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया बाबा साहब को याद किया। इसके पश्चात उनका काफिला तोरवा, लालखदान, मस्तूरी, सीपत, पचपेड़ी की और रवाना हुआ। श्री सूर्या आज बाबा गुरूघासीदास की जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। तोरवा थाना के पास जय स्तंभ में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के खुशहाली की कामना की, 18 दिसंबर गुरूघासी दास बाबा की जयंती पर समाज द्वारा जगह-जगह कार्यक्रमों का आयेाजन किया जा रहा है।

        ज्ञात हो कि चन्द्र प्रकाश सूर्या इसके पहले भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष के पद पर पदस्थ थे। इस दौरान उन्होने भाजपा संगठन व अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यो में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और संगठन व समाज के लिए प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर पर कार्य कर भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया था। इसी को देखते हुए संगठन ने चन्द्र प्रकाश सूर्या को जिले के बाद अब प्रदेश स्तर पर महामंत्री की जिम्मेदारी सौप कर भरोसा जताया है। महामंत्री बनने के बाद आज नगर पहुंचे चन्द्र प्रकाश सूर्या ने सर्व प्रथम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात श्री सूर्या रेलवे परिक्षेत्र स्थित सतनामी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होने जय स्तभ पर पूर्जा अर्चना कर माथा टेका और सभी को बाबा गुरू घासीदास जयंती की बधाई व शुभकामनाएं दी। इसके बाद श्री सूर्या का काफिका तोरवा पहुंचा जहां भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों द्वारा गाजे बाजे व फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। बाबा गुरूघासीदास जयंती के अवसर पर मोपका, मस्तूरी, सीपत, पचपेड़ी में कार्यक्रम का आयोजिन किया गया। जिसमें शामिल हुए प्रदेश महामंत्री चन्द्र प्रकाश सूर्या ने कहा कि बाबा गुरूघासी दास ने हम सबको एक ही उपदेश दिया है, मनखे मनखे एक सामन, यह एक कथन नही, बल्कि मानवता को एक सूत्र में पिरोन वाला ऐसा दर्शन है जो समतामूलक, न्यायसंगत और भेदभावमुक्त समाज की आधारशिला रखता है। बाबाजी का उपदेश और जीवन आचरण समाज को सत्य, अहिंसा, समानता और सामाजिक समरसता की दिशा मार्गदर्शन प्रदान करता है। हम सभी को उनके संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलने का निश्चय करना चाहिए। 





  शोभायात्रा का स्वागत 

बाबा गुरूघासीदास जयंती के पर सीपत में समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महामंत्री बनने के बाद सीपत पहुंचे श्री सूर्या ने शोभायात्रा का फुल माला के साथ स्वागत किया और शोभायात्रा में शामिल हुए। और सीपत क्षेत्र का भ्रमण कर शोभायात्रा वापस जयस्तभ पहुंची। जहां शोभायात्रा का समापन हुआ।


  

संगठन व समाज के प्रति पूर्ण रूप से रहूंगा समर्पित 

  भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर चन्द्र प्रकाश सूर्या ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए सबसे पहले उन्होने महान समाज सुधारक एवं आध्यात्मिक चेतना के अग्रदूत बाबा गुरु घासीदास की जयंती के पर सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए गौरव की बात है कि भाजपा प्रदेश संगठन ने मुझे प्रदेश स्तर पर महामंत्री का दायित्व सौंपा है। इसके लिए मै सभी शीर्ष नेतृत्व व पदाधिकारी व देवतुल्य कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूं। मेरा यह पूर्ण प्रयास होगा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूगा। और अनुसूचित जाति समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करूँगा



← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323