दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

बोधीपारा में 19 से 27 जनवरी तक होगा भव्य संगीत मय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ

 


मुंगेली

तखतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोधीपारा में आगामी 19 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन ग्रामवासियों एवं बंजारा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा, जिसमें आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

इस आयोजन में श्रीमद् भागवत प्रवक्ता पूज्या देवी यशोदा चतुर्वेदी द्वारा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संगीतमय कथा वाचन किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य बाल लीलाओं, कृष्ण जन्मोत्सव, ध्रुव एवं प्रह्लाद चरित्र, गोवर्धन लीला, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र सहित भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार, इस धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, सदाचार, भाईचारे एवं मानवीय मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भजन-कीर्तन की विशेष व्यवस्था की गई है।

कथा समापन अवसर पर हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रवासियों सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन को लेकर गांव में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।

आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक आयोजन में भाग लेने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323