Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर भिलौनी घाट में खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4–5 ट्रैक्टर जप्त



बिलासपुर

पचपेड़ी-:

24CGNews में लगातार प्रकाशित खबरों का असर अब साफ नजर आने लगा है। भिलौनी घाट में अवैध रेत खनन और परिवहन को लेकर उठाए गए मुद्दे के बाद बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर आज खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की।

खनिज विभाग की टीम ने भिलौनी घाट में छापा मारकर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाया। कार्रवाई के दौरान 8 से 10 ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए, जबकि 4 से 5 ट्रैक्टरों को मौके पर ही जप्त कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही खनिज विभाग की टीम घाट पर पहुंची, अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले। जप्त किए गए सभी ट्रैक्टरों को पचपेड़ी थाना में सुपुर्द किया गया है। खनिज विभाग द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

गौरतलब है कि भिलौनी घाट में लंबे समय से अवैध रेत खनन और परिवहन की शिकायतें सामने आ रही थीं। तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की जान को खतरा बना हुआ था। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और 24CGNews द्वारा मुद्दा उठाए जाने पर आभार जताया है।

Post a Comment

0 Comments