Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जोंधरा हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस




पचपेड़ी। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोंधरा स्थित शासकीय हाई स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे झंडों एवं रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक रूप से सजाया गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत जोंधरा के सरपंच रहे, जबकि जनपद सदस्य प्रतिनिधि उत्तरा रात्रे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उपसरपंच राम खिलावन तिवारी, समस्त पंचगण, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर अतिथियों ने उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान की महत्ता, देश की एकता-अखंडता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शैलेश कुमार चौबे के मार्गदर्शन में सफल आयोजन हेतु सभी का आभार व्यक्त किया गया।

आभार प्रदर्शन सुनील दत्त भारद्वाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में मनमोहन पटेल, ममता मरकाम, रीता पांडे, सरोजिनी तिवारी, इशरत परवीन, दीपक तिर्की, गणेश महिलांगे एवं रामकुमार टंडन का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments