दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

*सारंगढ़ में 8 फरवरी को जुटेगा सतनामी समाज, भव्य प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन*

 


 *ज्ञान स्थल पुष्प वाटिका में होगा गरिमामय आयोजन*


 *अविवाहितों के साथ विधवा, विधुर और तलाकशुदा भी कर सकेंगे जीवनसाथी का चयन*


 *गुरु खुशवंत साहेब होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि*


*छत्तीसगढ़//सारंगढ़-बिलाइगढ़:-*

छत्तीसगढ़ गुरु घासीदास मिनीमाता सतनामी समाज विवाह समिति एवं समस्त सतनामी समाज सारंगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 8 फरवरी 2026 रविवार को एक भव्य प्रदेश स्तरीय सतनामी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है यह कार्यक्रम सारंगढ़ स्थित ज्ञान स्थल पुष्प वाटिका (कलेक्टर परिषद के पास) में सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा ।


*मुख्य अतिथि एवं गरिमामय उपस्थिति*


इस भव्य सामाजिक समागम के मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब होंगे उनकी उपस्थिति समाज के युवाओं और परिवारों के लिए प्रेरणादायी होगी कार्यक्रम में प्रदेश भर से समाज के प्रतिष्ठित नागरिक और प्रतिनिधि शामिल होंगे ।


*आयोजन का उद्देश्य*


समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आज के भागदौड़ भरे समय में परिवारों को योग्य जीवनसाथी खोजने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करना इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है यह मंच समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के साथ-साथ विधवा विधुर एवं वैधानिक रूप से तलाकशुदा भाई-बहनों को भी पुनर्विवाह के जरिए नए जीवन की शुरुआत करने का अवसर प्रदान करेगा ।


*पंजीयन प्रक्रिया एवं शुल्क*


सम्मेलन में सहभागिता के लिए अग्रिम पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है ,अगर किसी कारणवश अग्रिम पंजीयन नहीं करा पाए हैं उनके लिए 8 फरवरी को कार्यक्रम स्थल पर भी सुबह से पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।


*अग्रिम पंजीयन हेतु संपर्क सूत्र*


समाज के इच्छुक व्यक्ति निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर अपना विवरण दर्ज करा सकते हैं:-


इंजी. अजय कोसले 76976-26376

नंदराम सुमन 89659-75402

छोटेलाल जोल्हे 91795-11906

गुलशन सुमन 93992-70675

रामभरोस जांगड़े 62618-20784


*समाज से अपील*


आयोजक समिति छ.ग. गुरु घासीदास मिनीमाता सतनामी समाज(विवाह) समिति ने प्रदेश पदाधिकारी गढ़ साथ प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति भाजपा साथ ही समस्त सतनामी समाज के सदस्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और सामाजिक एकता व समरसता को मजबूती प्रदान करें ।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323