दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल**

**बेलतरा क्षेत्र विकसित भारत 2047 की दिशा में निरंतर अग्रसर- विधायक श्री सुशांत शुक्ला** *लोक कलाकार अनुराग शर्मा एवं गायिका शहनाज अख्तर की प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक संध्या में बांधा समां** *बेलतरा महोत्सव में संस्कृति, विकास और जनआस्था का संगम** बिलासपुर, 17 जनवरी 2026/ संस्कृति, परंपरा और जनभागीदारी के उत्सव बेलतरा महोत्सव में आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। ग्राम पंचायत कड़री के ऐतिहासिक नगपुरा मैदान में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है। संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव के दूसरे दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बेलतरा महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की भावनाओं, आस्था और विकास यात्रा का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रतनपुर, जो कभी छत्तीसगढ़ की राजधानी रहा है, उसके आसपास का बेलतरा क्षेत्र तेजी से प्रगति कर रहा है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा चुका है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जनपद उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके साथ ही संभागायुक्त श्री सुनील जैन, आईजी श्री संजीव शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, श्री शंकर दयाल शुक्ला, श्री मोहित जायसवाल, सरपंच श्री गंगा प्रसाद साहू तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में तेज गति से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से प्रदेश की माताएं-बहनें सशक्त हुई हैं। किसान अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त कर रहे हैं तथा युवाओं के लिए नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने भविष्य में बेलतरा महोत्सव को और अधिक भव्य स्वरूप देने की दिशा में प्रयास किए जाने की बात भी कही। बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और विकास के संकल्प को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के साथ बेलतरा क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और आने वाले समय में यह क्षेत्र विकास की नई पहचान स्थापित करेगा। *सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध** सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकार श्री अनुराग शर्मा के भजनों एवं प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर के गीतों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। प्रस्तुतियों के दौरान लोग झूमते नजर आए और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उपस्थित जनसमूह ने भरपूर आनंद लिया। रचना/

← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323