दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

जिला चिकित्सालय में टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण

 


जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एसईसीएल (SECL) के सीएसआर मद से प्राप्त पोषण आहार का वितरण टीबी मरीजों को किया गया। कार्यक्रम सिविल सर्जन श्री अनिल गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला क्षय अधिकारी डॉ. गायत्री बांधी, जिला कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती ए. सरिता, अस्पताल सलाहकार सुश्री शेफाली कुमावत सहित टीबी नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने टीबी मरीजों को नियमित उपचार के साथ संतुलित पोषण के महत्व की जानकारी दी तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने बताया कि पोषण युक्त आहार से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे टीबी के उपचार में तेजी आती है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी रोगियों के पोषण स्तर में सुधार कर उपचार को अधिक प्रभावी बनाना एवं उन्हें शीघ्र स्वस्थ बनाना है।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग