दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, जोंधारा में निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न



शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जोंधारा में आज, दिनांक 17 जनवरी 2026 को शासन की योजना के अंतर्गत निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर शैलेश कुमार चौबे ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा पटेल, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती माधुरी उत्तर रात्रे, विधायक प्रतिनिधि श्री राजकुमार चंदेल, वरिष्ठ गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार श्रीमान सुनहर चंदेल, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री संजय तिवारी, और ग्राम के मुखिया श्री समारू केवट उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और शाला के विकास के लिए संभावित सहयोग एवं सुझाव देने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर यह भी चर्चा हुई कि शाला के विकास संबंधी जानकारी शासन तक पहुँचाई जाए।

अंत में कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन शाला के वरिष्ठ व्याख्याता श्री भारद्वाज जी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम ने शाला के छात्रों के लिए शिक्षा और संसाधनों की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323