साइबर थाना जांजगीर-चाम्पा का वर्चुअल उद्घाटन संपन्न
जांजगीर-चाम्पा
आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को दोपहर 12:30 बजे साइबर थाना जांजगीर-चाम्पा का वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कंट्रोल रूम, जांजगीर-चाम्पा से संपन्न हुआ।
उक्त अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्चुअल माध्यम से साइबर थाना जांजगीर-चाम्पा का उद्घाटन किया गया। यह पहल जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आम नागरिकों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
साइबर थाना के शुभारंभ का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों की रोकथाम, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई तथा नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराध, डिजिटल फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों से संबंधित मामलों का शीघ्र निराकरण संभव हो सकेगा।
साइबर थाना की स्थापना से जिले की डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम जनता को साइबर अपराधों के विरुद्ध बेहतर संरक्षण प्राप्त होगा।
← वापस होम पेज
लेटेस्ट खबर - टॉप 5
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
















