पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हाटी के श्रीवास भवन में रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि खिलावन पटेल तथा जनपद पंचायत सभापति प्रतिनिधि नरेंद्र नायक मौजूद रहे। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी प्रवीण कुमार कौशिक, गंगासागर ध्रुव, दीप्ति जायसवाल, पोखराज सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस मौके पर अतिथियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली से ही आज की आधुनिक जिंदगी रोशन है और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सुविधाओं के विस्तार से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को बिजली सुरक्षा, स्मार्ट मीटर और सहायक अभियंता प्रवीण कुमार कौशिक ने सभी जनता से अपील की है कि सभी सौर पैनल लगवाए और बिजली बिल में कमी का लाभ उठाएं योजनाओं की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत में उत्सव का माहौल बना रहा।














0 Comments