दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

ओखर धान खरीदी केंद्र में अब तक नहीं बना किसान कुटी उठ रहे सवाल




पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओखर स्थित धान खरीदी केंद्र में अब तक किसान कुटी का निर्माण नहीं होना किसानों और ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

जहाँ एक ओर क्षेत्र के लोहरसी, चिल्हाटी, जैतपुरी, जोंधरा एवं कुकुर्दी कला सहित अन्य धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए किसान कुटी का निर्माण किया जा चुका है, वहीं ओखर धान खरीदी केंद्र इससे अब तक वंचित है।

किसानों का कहना है कि धान विक्रय के दौरान उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। धूप, ठंड और बारिश के मौसम में बैठने, रुकने एवं आराम करने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। किसान कुटी के अभाव में बुजुर्ग, महिला एवं दूरदराज से आने वाले किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब आसपास के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसान कुटी बनाई गई है, तो ओखर केंद्र को इससे क्यों वंचित रखा गया। क्या इसके पीछे लापरवाही है या किसी प्रकार की अनदेखी?

किसानों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द ओखर धान खरीदी केंद्र में भी किसान कुटी का निर्माण कराया जाए, ताकि किसानों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें और धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब ध्यान देता है और किसानों को राहत कब मिलती है।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323