Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शराब कोचिए गिरफ्तार



रतनपुर (जिला बिलासपुर)।

शराब कोचियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रतनपुर पुलिस ने लगातार प्रहार करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब एवं 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कुल अनुमानित कीमत ₹4,560, तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में—

1.रामू वर्मा, पिता रामकुमार वर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी नगपुरा, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर

2.निलेश कश्यप, पिता हिन्छाराम कश्यप, उम्र 52 वर्ष, निवासी गिधौरी, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर तैनात किए गए थे।

दिनांक 20/01/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटर सायकल से भारी मात्रा में शराब बिक्री हेतु नगपुरा मेला की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम नगपुरा मेन रोड पर रेड कर मोटर सायकल सवार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध शराब बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आरक्षक आकाश डोंगरे, देवानंद चन्द्राकर, धनराज कुम्भकार एवं मनीष जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments