दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में आदित्य सिंह का शानदार प्रदर्शन, गोल्ड मेडल जीतकर बनाया जूनियर रिकॉर्ड



रायपुर

छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 3 जनवरी को रायपुर में किया गया, जिसमें प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की ओपन बेंच प्रेस स्पर्धा (94 किलोग्राम भार वर्ग) में हेमूनगर निवासी आदित्य सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आदित्य सिंह ने इस प्रतियोगिता में 160 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और जूनियर वर्ग में नया रिकॉर्ड स्थापित किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल बिलासपुर जिला बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन हुआ है।

उल्लेखनीय है कि आदित्य सिंह पिछले तीन वर्षों से लगातार छत्तीसगढ़ राज्य की ओपन जूनियर विंग प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतते आ रहे हैं, जो उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन को दर्शाता है।

इस शानदार प्रदर्शन के चलते आदित्य सिंह का चयन जूनियर ओपन नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप, जो मार्च 2026 में गुजरात में आयोजित होगी, के लिए हो गया है।

आदित्य सिंह की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और बिलासपुर वासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323