दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

सड़क किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार



भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा दो ट्रकों से कुल 300 लीटर डीजल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹28,062 बताई जा रही है, चोरी की गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ स्कॉर्पियो वाहन से मौके पर पहुंचकर रोड किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार कुर्रे (उम्र 29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम बगडबरी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा का निवासी है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में डीजल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग