दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

मस्तूरी के स्कूलों में गणतंत्र दिवस की धूम, बीजेपी नेता चंद्र प्रकाश सूर्या ने किया ध्वजारोहण और बच्चों ने बिखेरे संस्कृति के रंग




मस्तूरी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंधी, देवरी और रांक में देशभक्ति का जबरदस्त माहौल देखने को मिला। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सूर्या ने इन गांवों के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर तिरंगा फहराया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिससे पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

पंधी और देवरी में साझा आयोजन

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पंधी में भव्य कार्यक्रम हुआ। वहीं ग्राम देवरी में मिडिल स्कूल, प्राइमरी स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश सूर्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए संविधान के महत्व और शिक्षा की शक्ति के बारे में बताया।

रांक में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ग्राम रांक के मिडिल और प्राइमरी स्कूल में भी तिरंगा फहराया गया। यहां उपासना और उनके साथियों ने देशप्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं सोनम और उनकी टीम के नृत्य ने दर्शकों को बांधे रखा। नन्हे-मुन्ने बच्चों की टोलियां हाथों में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारे लगाती रहीं जिससे माहौल पूरी तरह से राष्ट्रभक्ति के रंग में डूब गया।

गुरुजनों और ग्रामीणों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य हेमलता वर्मा, प्राचार्य गौराहा जी, प्रीति पांडे, के साथ व्याख्याता राजेंद्र कुमार साहू, धर्मेंद्र बंजारे और जितेंद्र साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षकों में प्रीति मिश्रा, पायल पाण्डेय, रीता साहू, श्रीमती राव मैडम, परमेश्वर यादव, पारुल शुक्ला और सुनीता पटेल भी सक्रिय रहीं। इस दौरान एसएमडीसी के अध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा, जनपद सदस्य रेवा शंकर साहू सरपंच विक्रम प्रताप सिंह सूर्यवंशी, सरपंच विरेन साहू, सरपंच रूबी रात्रे, और प्रदीप राठौर जैसे गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

युवाओं की टोली ने संभाली कमान

आयोजन में गांव के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सौरव, अर्जुन, प्रिंस, उदय, दिनेश, गजानंद और अभिषेक ने व्यवस्था संभालने में मदद की। वहीं कुमारी श्वेता और प्रिया सहित अन्य छात्राओं ने मंच संचालन और स्वागत सत्कार की जिम्मेदारी निभाई। अंत में सभी बच्चों को मिठाई बांटी गई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323