दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

भाजपा जनकल्याण मंच ने श्री मिठूलाल प्रजापति को छत्तीसगढ़ का प्रदेश महामंत्री किया नियुक्त



भाजपा जनकल्याण मंच द्वारा संगठनात्मक विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। समाज और राष्ट्रहित में निरंतर सेवाओं को देखते हुए श्री मिठूलाल प्रजापति को छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति भाजपा जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री दर्शन आर. शाह द्वारा की गई है। नियुक्ति पत्र में श्री प्रजापति के सामाजिक कार्यों, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित में योगदान को सराहनीय बताया गया है।

नियुक्ति के साथ ही श्री मिठूलाल प्रजापति को संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके अंतर्गत भाजपा जनकल्याण मंच तथा भारतीय संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति निष्पक्ष रूप से कार्य करना शामिल है।

साथ ही संगठन के पाँच प्रमुख सिद्धांत—

राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता (सर्व धर्म समभाव), गांधीवादी समाजवाद तथा सामाजिक-आर्थिक न्याय—को आम जनता तक पहुँचाने का दायित्व भी सौंपा गया है।

संगठन ने अपेक्षा जताई है कि श्री प्रजापति भाजपा जनकल्याण मंच के सिद्धांतों और लक्ष्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री दर्शन आर. शाह ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग