दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

गिरौदपुरी धाम में भाजपा एससी मोर्चा का जमघट: अजय जमवाल ने पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र



बलौदाबाजार। बाबा गुरु घासीदास की पावन जन्मभूमि गिरौदपुरी धाम में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बड़ी बैठक संपन्न हुई। इस परिचयात्मक बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आने वाले समय के लिए रणनीति तैयार करना था। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की मौजूदगी में हुई इस बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के बीच केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बैठक के दौरान अजय जामवाल ने पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और संगठन के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने साफ कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर समाज के हर व्यक्ति से सीधा संवाद करना होगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉक्टर नवीन मार्कंडेय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अनुसूचित जाति समाज भाजपा की मजबूती का मुख्य आधार है।


दिग्गज नेताओं ने बनाई रणनीति


बैठक की अध्यक्षता कर रहे अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े ने मोर्चा की आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सूर्या और हरिनाथ खुटे ने संगठन विस्तार पर अपनी बात रखी। बैठक में श्रीमती कमला देवी पाटले जी प्रदेश प्रवक्ता श्री वेदराम जांगड़े जिला अध्यक्ष आनंद यादव जी बलोदा बाजार, जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल (सारंगढ़ बिलाईगढ़ ) कुंती जांगड़े बसंत बाघ और प्रियंका गुरु जैसे बड़े चेहरे भी शामिल हुए जिन्होंने समाज की एकजुटता पर बल दिया।


इन नेताओं की रही मौजूदगी


गिरौदपुरी के इस महत्वपूर्ण आयोजन में राजेश्वर भार्गव खेमराज बाकरे अशोक कलसा और उमेश जीभेकर जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनके अलावा अरविंद प्रहरे चंद्र कुमार पाटिल सरजू अजय अनिल सोनवानी चंदेश्वरी बांधे गुरुदयाल पाटले हितेश रात्रे और मिस्टर इंडिया ने भी बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मोरध्वज गिलहरे शरद जाल चंद्रशेखर सोनवानी भारत जटवार सावित्री अजगले देवेंद्र खूटे हिमांशु चौहान नरेश टंडन और छोटेलाल भारद्वाज सहित सभी जिलों के जिला अध्यक्षों ने अपनी रिपोर्ट पेश की।


संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 


पार्टी सूत्रों ने बताया कि गिरौदपुरी धाम जैसी आध्यात्मिक जगह पर बैठक रखने का मकसद समाज की आस्था का सम्मान करना और वहीं से एक बड़ा संदेश देना था। बैठक के के पूर्व पर सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जी के साथ परम पूज्य गुरु घासीदास बाबाजी के मंदिर में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323