मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने श्री भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में लिया आशीर्वाद
बिलासपुर -:पचपेड़ी क्षेत्र के सोना एवं सोनसरी में आयोजित श्री भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कथा वाचक से आशीर्वाद प्राप्त किया और धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।
कार्यक्रम में पचपेड़ी क्षेत्र के सोना सरपंच मोती साहू, सोनसरी सरपंच तिलक मिरझा, जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल, पूर्व सरपंच अशोक केवट, जोंधरा सरपंच समरू केवट सहित आसपास के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
धार्मिक आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
← वापस होम पेज
लेटेस्ट खबर - टॉप 5
लोड हो रहा है...
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
















