दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

सिम्स बिलासपुर में एक दिवसीय स्तन कैंसर के इलाज संबंधी जागरूकता पर CME का आयोजन



बिलासपुर, 24 जनवरी 2026


छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में अधिष्ठाता (डीन) डॉ. रमनेश मूर्ति के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सर्जरी विभाग द्वारा एक दिवसीय स्तन कैंसर के इलाज संबंधी जागरूकता CME आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में स्तन कैंसर के इलाज एवं निदान संबंधी नवाचारों को साझा किया गया । इस CME का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चिकित्सक वास्तविक उपचार के दौरान पूरी तरह प्रशिक्षित और आत्मविश्वास से भरे हों।

इसके साथ ही स्तन कैंसर के मरीजों के साथ बेहतर संवाद और नैतिकता पर भी गहन चर्चा की गई।


कार्यक्रम में अतिथि व्याख्याता डॉ. राधाकृष्णा रामचंदानी प्रोफेसर एम्स रायपुर, डॉ. अमित वर्मा वरिष्ठ कंसल्टेंट अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर;

इन हाउस स्पीकर डॉ. चंद्रहास ध्रुव प्रोफेसर रेडिएशन एंड मेडिकल ओंकोलॉजी, डॉ. शहनाज बानो सहायक प्राध्यापक पैथोलॉजी विभाग ने स्तन कैंसर के इलाज - सर्जरी, कीमोथेरेपी, हिस्टोपैथोलॉजी के विषय पर अपने ज्ञान से सबको नवीनतम इलाज हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया ।


वरिष्ठ विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

इस गरिमामयी आयोजन में संस्थान के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिनमें मुख्य रूप से:

* डॉ. भूपेन्द्र कश्यप नोडल अधिकारी 

 * डॉ. लखन सिंह (चिकित्सा अधीक्षक)

 * डॉ. मधुमिता मूर्ति (प्रोफेसर, एनेस्थीसिया विभाग)

* डॉ ओमप्रकाश राज (विभागाध्यक्ष सर्जरी विभाग)

 * डॉ. केशव कश्यप एवं अन्य फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम चिकित्सकों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों से जोड़कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323