दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

*पुलिस डॉग विमला ने 10 किलोमीटर सर्च कर किया दो दिन से गुम हुए इंसान को बरामद*



विवरण आज दिनांक 21.02.26 को ग्राम डांडबछाली चौकी बेलगहना से सूचक अरुण सिंग सिदार द्वारा चौकी बेलगहना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसका चाचा तरुण सिदार पिता कुंजराम सिदार उम्र 48 वर्श निवासी डांडबछाली का दिनांक 19.02. 26 की सुबह खेत जाने के नाम से ग्राम तुलुफ अपने खेत में गया था जो रात तक घर वापस नहीं आने पर दिनांक 20.02.2026 को परिवार के लोगो के द्वारा पतासाजी करने पर तरूण सिदार को घटना दिनांक को अपने अन्य साथी भक्तनारायण, सूरज सिंह, बलराम सिदार, शत्रुहन सिदार के साथ अन्तिम बार तुलुफ के खेत में शराब पीते देखना पता चला जो परिजनों के द्वारा किसी अनहोनी की आंशका व्यक्त करने पर चौकी बेलगहना में गुम इंसान कायम कर तत्त्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल गुम इंसान को बरामद करने हेतु निर्देशित करने पर श्रीमती मधुलिका सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्रीमती नूपुर उपाध्याय अनुविभागीय अधिकारी महोदय कोटा के दिशानिर्देश पर टीम गठित कर बेलगहना पुलिस के द्वारा संदिग्ध घटना स्थल पर लगातार तलाश की गई गुम इंसान के साथियों से पूछताछ पर उनके द्वारा भी घटना दिनांक को नशे की हालत में होने की वजह से कुछ बता नहीं पा रहे थे, मौके पर पुलिस को तलाश के दौरान गुम इंसान तरूण सिंह का टोपी और चप्पल मौके पर बरामद हुआ जिस पर बेलगहना पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद ली, बिलासपुर से मौके पर पुलिस डॉग विमला एवं डॉग हेन्डर मनोज साहू मौके पर पहुंचे जहां डॉग के द्वारा मौके से बरामद वस्तुओं को सूंघकर रास्ता सर्च करते हुये घटना स्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर पहाड़बछाली के घने जंगलों में तरूण सिंह सिदार को जंगलों के बीच अचेत अवस्था में बरामद किया गया । गुम इंसान को प्रारम्भिक उपचार उपरान्त पूछताछ करने पर शराब पी लेने एवं अत्यधिक नशे में होने से ग्लानि के वजह से दिनांक 19.02.2026 की रात से ही भूखे प्यासे जंगल में रहना बताया बेलगहना पुलिस द्वारा पुलिस डॉग विमला की मदद से अचेत अवस्था में तरूण सिंह को बरामद किया गया, यदि तरूण सिंह को बरामद करने में विलंब होता तो घने जंगल में भूख प्यास और अचेत अवस्था में होने की वजह से कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती थी,पुलिस डॉग विमला की मदद से पुलिस ने पुर्व में भी अनेकों मामलों में सफलता हासिल की है।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग