पचपेड़ी-:जिला–बिलासपुर
महाविद्यालय में 14 एवं 15 फरवरी 2026 को आयोजित 24वाँ दो दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रतिभा का आकर्षक प्रदर्शन कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया।
प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में महादेव कॉवरे (आईएएस), आयुक्त बिलासपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रेमचंद जायसी ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेन्द्र कुमार पाटले मौजूद रहे। इस अवसर पर छात्र–छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक सहित विविध रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं, जिनकी अतिथियों ने सराहना की।
सम्मेलन के दौरान टॉपर विद्यार्थियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा विभिन्न कला गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डॉ. रविन्द्र कुमार जायसी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।
द्वितीय दिवस दिनांक 15 फरवरी 2026 को समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।














0 Comments