दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

*सालों की मांग पूरी: विधायक दिलीप लहरिया की सतत मेहनत से स्वीकृत हुआ सोनसरी–मुकुंदपुर मार्ग*



मस्तूरी:- क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में वर्ष 2024–25 के बजट में शामिल जिला बिलासपुर अंतर्गत सोनसरी से मुकुंदपुर पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य को राज्य शासन से प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह मार्ग लंबे समय से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग रही है, जो माननीय विधायक *दिलीप लहरिया* के अथक प्रयासों एवं प्रभावी पहल के परिणामस्वरूप साकार हो सकी है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनसरी से मुकुंदपुर तक कुल 8.675 किलोमीटर लंबाई के इस सड़क निर्माण कार्य हेतु मद क्रमांक 7461 के अंतर्गत ₹1905.17 लाख (उन्नीस करोड़ पाँच लाख सत्रह हजार रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति राज्य शासन द्वारा दी गई है।



इस सड़क निर्माण से ग्राम सोन, बसंतपुर, मुकुंदपुर एवं उदयबंद के ग्रामीण प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। मार्ग के निर्माण से आवागमन सुगम होगा, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुँचाने में सुविधा मिलेगी, वहीं विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को भी राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलने की संभावना है।



इस स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक *दिलीप लहरिया* ने कहा कि वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव जीतकर सदन में पहुँचने के बाद उन्होंने जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का संकल्प लिया था। उन्होंने बताया कि फरवरी 2024 में आयोजित बजट सत्र के दौरान उन्होंने क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग सोनसरी से मुकुंदपुर मार्ग निर्माण को पूरी मजबूती के साथ सदन में उठाया, जिसके परिणामस्वरूप यह कार्य वर्ष 2024–25 के बजट में शामिल हुआ और आज उसे प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। विधायक ने कहा कि यह स्वीकृति केवल एक सड़क निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों के बेहतर भविष्य की नींव है।



ग्रामीणों ने बताया कि विधायक द्वारा इस मार्ग निर्माण को लेकर शासन स्तर पर लगातार पत्राचार कर क्षेत्र की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा गया, जिसके फलस्वरूप यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्राप्त हो सकी। सड़क स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है तथा उन्होंने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323