दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

मस्तूरी पुलिस का बदमाशों पर प्रहार, साप्ताहिक बाजार में चाकूनुमा गड़ासा लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार



मस्तूरी-: बिलासपुर

थाना मस्तूरी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत मस्तूरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जयरामनगर स्थित साप्ताहिक बाजार में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अप.क्र. 68/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में आरोपी अमन यादव उर्फ चीता (24 वर्ष) पिता अशोक सोनी, निवासी बेहतराई रोड, अशोक नगर, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकूनुमा गड़ासा बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में 02 फरवरी 2026 को सूचना मिली कि जयरामनगर साप्ताहिक बाजार के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर बाजार क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है।

सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से धारदार चाकूनुमा गड़ासा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मस्तूरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग