♦️ *ग्राम सरगवा ,कर्रा एवं भोथीडीह में मस्तुरी पुलिस की रेड तीन आरोपी गिरफ्तार⚡⚡*
♦️*पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत की गई कार्यवाही*
♦️आरोपियों से 05 लीटर 760 एम.एल देशी प्लेन शराब कीमती 3200 रुपये , 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब करीब 1500 रूपये एवं 03 लीटर 6 एम. एल देशी प्लेन शराब कीमती 1600 को जप्त कर आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर ⚡⚡
♦️ अवैध नशा के विरूद्ध मस्तुरी पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी ⚡⚡
गिरफ्तार आरोपी-
1. विद्या प्रकाश मनहर पिता मंगल राम उम्र 20 साल निवासी सरगवा थाना मस्तुरी बिलासपुर
2. मनहरण कौशिक पिता बाबू लाल उम्र 50 साल निवासी कर्रा थाना मस्तुरी बिलासपुर
3. रामेश्वर केंवट पिता मेला राम केंवट उम्र 31 साल निवासी भोथीडीह थाना मस्तुरी बिलासपुर
*:विवरणः*
विवरण इस प्रकार है कि अगामी होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए शांति पूर्ण और निरविघ्न रूप से होली त्यौहार सम्पन्न कराने के लिए नशे का अवैध व्यापार करने वालो के विरूद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में मस्तुरी पुलिस द्वारा दिनांक 02.03.2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम सरगवा,कर्रा एवं भोथीडीह में रेड कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध देशी प्लेन एवं कच्ची महुआ शराब जप्त कर शराब बिक्री करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की गई, जहां आरोपी विद्या प्रकाश मनहर पिता मंगल राम उम्र 20 साल निवासी सरगवा थाना मस्तुरी बिलासपुर के कब्जे से 05 लीटर 760 एम एल देशी प्लेन शराब, आरोपी मनहरण कौशिक पिता बाबू लाल उम्र 50 साल निवासी कर्रा थाना मस्तुरी बिलासपुर के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं रामेश्वर केंवट पिता मेला राम केंवट उम्र 31 साल निवासी भोथीडीह थाना मस्तुरी बिलासपुर के कब्जे से 03 लीटर 6 एम.एल देशी प्लेन शराब को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 34(1) क आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, आगे भी अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध सक्त कार्यवाही जारी रहेगी।
















0 Comments