मस्तुरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्हाटी में प्रति वर्ष भांति इस वर्ष भी भगवान केसरी नंदन हनुमान जी की जन्मोत्सव मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव की बड़ी जिम्मेदारी एवं सहयोगी में जनपद पंचायत सहकारिता सभापति प्रतिनिधि नरेन्द्र नायक द्वारा सभी हनुमान भक्तो को पीला गमछे भेंटकर बड़ी संख्या में बाइक रैली निकालकर गांव के ठाकुर देव महामाया मंदिर से बस स्टैंड इंद्रावास बजरंगबली हनुमान जी बिराज मान बड़ी मूर्ति का पूजा अर्चना कर जय श्री राम भक्त हनुमान की जयकारा जयघोष किया गया गांव में विभिन्न स्थानों पर सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना, कर भंडारे और भजन-कीर्तन के आयोजन किए गए। गांव में हनुमान जयंती के अवसर पर रामचरितमानस गान भी कराया गया शोभा यात्रा ग्राम पंचायत चिल्हाटी में भव्य शोभा यात्राएं निकाली गईं, जिसमें भक्त जय श्रीराम के जयकारों के साथ शामिल हुए। खीर पुड़ी से हनुमान जी को भोग लगाकर विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया था सभापति प्रतिनिधि ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सवः यह पर्व चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जो शक्ति, भक्ति और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। हनुमान जयंती महोत्सव के अवसर में सहयोग कर्ता नरेन्द्र नायक,बाबा वर्मा,देवचरण छोटू यादव,निहानी कैवर्त ,मनिष पैकरा, सहित राम भक्त हनुमान सहित बड़ी संख्या में भक्त जन शामिल हुए













0 Comments