दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

जांजी में 5 लाख के सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, काली मंदिर से बाजार तक बनेगी सड़क

Edited By: Mithilesh Sahu
Updated: 5/03/2026 07:18:00 pm IST | 24CG NEWS



गांव-गांव सड़क का जाल बिछेगा: जनप्रतिनिधियों का दावा


बिलासपुर। जिला पंचायत के मस्तूरी जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजी में गुरुवार को जिला पंचायत मद के पैसे से बनने वाले करीब 5 लाख रुपये की सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह सड़क काली मंदिर से बाजार तक लगभग 100 मीटर तक बनाई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या मस्तूरी जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, जनपद सदस्य सहित भाजपा ग्रामीण उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता बांके बिहारी गुप्ता, शिव यादव, ईला देवांगन, सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र पाटले, सचिव परमेश्वर सोनवानी, प्रदीप यादव, प्रदीप कांत, विजय कांत, चंद्रभान भारती, लक्ष्मीन भोई, राधिका वर्मा, लक्ष्मी भोई, देवकुमार मधुकर, दीपक वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और आने वाले समय में भी इस तरह के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

WhatsApp Share Facebook Share

← वापस होमपेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323