दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

मिट्ठूनवागांव में हुआ जिला स्तरीय समाधान शिविर, 513 आवेदन मिले

Edited By: Mithilesh Sahu
Updated: 5/21/2026 07:33:00 pm IST | 24CG NEWS




**शिविर में ग्रामीणों ने ली योजनाओं की जानकारी, लाभान्वित हुए हितग्राही**  


बिलासपुर, 21 मई 2026/कोटा विकासखण्ड के मिट्ठूनवागांव में सुशासन तिहार के तहत जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने भी शिविर की सराहना करते हुए योजनाओं की जानकारी ली। शिविर में कुल 513 आवेदन मिले। आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई। शिविर में विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, अपर मुख्य सचिव और जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज पिंगुआ, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सूरज साधेलाल भारद्वाज, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, सीसीएफ श्री मनोज पांडे, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, डीएफओ श्री नीरज कुमार , एसडीएम श्री प्रवेश पैकरा, सीईओ श्री युवराज सिंहा , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। 

   जिला स्तरीय सुशासन तिहार शिविर को संबोधित करते हुए विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की कि शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ ले। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान का भरोसेमंद मंच बन गया है। शासन की मंशा है कि गांव, गरीब, किसान, महिला और जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ पहुंचे। अपर मुख्य सचिव और जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हो रहा है। शिविरों के माध्यम से प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुंच रहा है। इससे लोगों को अपनी समस्याएं रखने का बेहतर अवसर मिल रहा है और विभागीय समन्वय से त्वरित समाधान संभव हो पा रहा है। श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने लोगों से जल संरक्षण और वृक्षारोपण की अपील की।

    शिविर में 5 हितग्राहियों को राशनकार्ड, 13 को श्रम कार्ड, 8 को मनरेगा जॉब कार्ड, 4 को आयुष्मान कार्ड, 15 को लर्निंग ड्राईविंग लाईसेंस, 2 महिला हितग्राहियों का उज्जवला गैस कनेक्शन, 11 को कृषक ऋण पुस्तिका, 4 को कृषि उपकरण, 4 हितग्राहियों का सम्मान निधि केवायसी, 52 महिला हितग्राहियों का महतारी वंदन केवायसी किया गया। साथ ही 75 लोगों ने बीपी शुगर जांच, 22 ने सिकल सेल जांच एवं 118 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। 

WhatsApp Share Facebook Share

← वापस होमपेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323