दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

भरारी जंगल में भालू दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने कराया मुनादी




पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भरारी में सुबह-सुबह जंगल किनारे भालू दिखाई देने से ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। भालू के गांव के आसपास घूमने की सूचना मिलते ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए।

मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा तत्काल मुनादी कराई गई और लोगों को जंगल की ओर अकेले नहीं जाने, बच्चों पर विशेष निगरानी रखने तथा सतर्क रहने की सलाह दी गई।

ग्रामीणों ने बताया कि भालू को सुबह जंगल के पास देखा गया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया। वन विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मुनादी कार्य में मोहनलाल रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके द्वारा ग्रामीणों को सतर्क रहने एवं अफवाहों से बचने की अपील भी की गई।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग