दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

सुशासन समाधान शिविर लाभ आमजन को पहुंचे




 ग्रामीणों को किया आमंत्रित


बिलासपुर/मस्तूरी क्षेत्र से रिपोर्ट


आगामी 13 मई को ग्राम पंचायत पंधी में आयोजित होने वाले सुशासन समाधान शिविर के मद्देनज़र जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि एवं अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सूर्या क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नेतृत्व ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।


इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि यह शिविर आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहेंगे। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने छोटे-बड़े सभी लंबित कार्यों और समस्याओं से संबंधित आवेदन शिविर में लेकर आएं, ताकि मौके पर ही उनका निराकरण किया जा सके।


जनप्रतिनिधियों ने कहा कि “पूरी सरकार आपके दरवाजे पर आ रही है”, इसलिए इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने विशेष रूप से पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं से जुड़ने और उनका लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया।


ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए शिविर में भाग लेने की सहमति जताई। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं को साझा किया।


इस पहल से क्षेत्र में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग