दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

मस्तूरी विधानसभा के कुटेला धाम में पूजा-अर्चना के साथ “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ




मस्तूरी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा 5 जून से 21 जून तक चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत आज मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के कुटेला धाम में अनुसूचित जाति मोर्चा मल्हार मंडल द्वारा भव्य शुभारंभ किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत माता सहोदर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की उन्नति, प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण की कामना की।


कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सूर्य सी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा है, जिससे आमजन के जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आया है।


उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के तहत आने वाले दिनों में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा क्षेत्र में विभिन्न जनहित एवं सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।


कार्यक्रम में मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हेमंत नवरंगे महामंत्री दुबई सुरेश बंजारे एवं सुखराम खूँटे, सत्या राय, विमल कांत, कवेंद्र गंधर्व, राजेंद्र कुर्रे, अशोक सोनी, सुभाष टंडन,भागवत दीवान, मलिक दास दीवान, साधराम दिवाकर, शैलेंद्र घृतलहरे, द्वारिका प्रसाद, धीरज, शंभू लाल ,सोनू खूंटे राजू घृतलहरे , नवीन घोष, मंगल खूंटे, खेलूं घृतलहरे ,जीवन घृतलहरे, रत्नूराम, जगदीश कुर्रे, सहित मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग