दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

24 घंटे के भीतर छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को बहलाने का आरोप



मस्तूरी/मल्हार। थाना मस्तूरी अंतर्गत चौकी मल्हार पुलिस ने नाबालिग बच्ची से छेड़खानी के मामले में आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 5 जून 2026 को लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने माता-पिता के साथ मजदूरी कार्य के लिए जाती थी। इसी दौरान मकान मालिक द्वारा उसके साथ अनुचित व्यवहार किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 15 मई 2026 को आरोपी ने नाबालिग को पुणे घूमने चलने का प्रलोभन दिया, उसका हाथ पकड़कर जबरन किस किया तथा उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था।


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग को अपने साथ पुणे ले जाने की फिराक में था।


पुलिस ने आरोपी रंजीत कुमार टंडन (26 वर्ष), पिता राधेश्याम टंडन, निवासी ग्राम बिनेका, थाना मस्तूरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।


इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तथा आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने मामले की आगे की जांच जारी होने की जानकारी दी है।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग