दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

संविदा लाइनमैन के हड़ताल में जाने से लाइन सुधार में लग रही घंटे की देरी



 छत्तीसगढ़ के विद्युत विभाग में संविदा लाइन कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं फिर भी बिजली विभाग उन सुविधा कर्मचारियों को नियमित कारण नहीं कर रहा है, बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन को 2 साल में रेगुलर करने का नियम बना हुआ था जिसकी अनदेखी करके उन्हें आज तक संविदा में रखा गया है, लाइन का काम अत्यंत खतरनाक और जोखिम भरा रहता है जिसमें कार्य के दौरान अनेक मौतें भी होती है, इसीलिए विद्युत संविदा कर्मचारियों द्वारा लगातार नियमितीकरण की मांग की जा रही है नियमितीकरण होने से इन्हें उचित उपचार अनुकंपा और मुआवजा का प्रावधान होगा जिसके लिए लगातार लड़ रहे हैं! छत्तीसगढ़ के बिजली विभाग में विद्युत संविदा कर्मचारी ही मैदानी स्तर पर पूरी विद्युत व्यवस्था को संभाले हुए हैं! महामंत्री कमलेश भारद्वाज से बातचीत करने पर बताया गया कि इस बार उनका अनिश्चितकालीन हड़ताल की रूपरेखा स्पष्ट रूप से तैयार हो चुकी है और वह जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक अपने हड़ताल में लगे रहेंगे!


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग