दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

BMO के संरक्षण में मनमानी? कुकुर्दीकला स्वास्थ्य केंद्र में समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी

Edited By: Mithilesh Sahu
Updated: 6/09/2026 08:56:00 pm IST | 24CG NEWS


मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत कुकुर्दीकला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र में पर्याप्त स्टाफ और कर्मचारी पदस्थ होने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। आरोप है कि कई कर्मचारी निर्धारित समय पर स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचते, जिससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की लापरवाही कोई नई बात नहीं है। बार-बार शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का मानना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की सख्ती के अभाव में कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्र की नियमित जांच कर कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय यह बना हुआ है कि आखिर शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं हो रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई कर रहे है


इस सम्बंध मस्तूरी बीएमओ से जानकारी लेने के लिए कॉल किया जाए तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में चिकित्सा प्रभारी को बात करो मैं नहीं बता पाऊंगा 


 जब इस संबंध मे चिकित्सा अधिकारी महेंद्र मधुकर से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया

WhatsApp Share Facebook Share

← वापस होमपेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323