दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ का 16 दिवसीय आंदोलन समाप्त, विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री डॉ. रमन सिंह जी के संवेदनशील आश्वासन के बाद बनी सहमति



*दिनांक:* 07 जुलाई 2026  रायपुर, छत्तीसगढ़  

छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ द्वारा विगत 16 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन आज समाप्त हो गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा माननीय अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी और पॉवर कंपनी सम्माननीय उच्च प्रबंधन के साथ हुई सौहार्दपूर्ण वार्ता एवं उनके द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन के पश्चात संघ ने आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया।  


संघ के प्रतिनिधिमंडल हरी चरण साहू (प्रदेश अध्यक्ष), कमलेश भारद्वाज (प्रदेश महामंत्री), योगेश साहू (संयुक्त महामंत्री), उमेश पटेल (पूर्व महामंत्री), प्रदीप राठौर बाल कृष्ण,अमित साहू, विजय साहू योगेश चौहान ने आज माननीय श्री डॉ. रमन सिंह जी से मुलाकात कर संविदा कर्मचारियों की एक सूत्री मांग 'नियमितीकरण/समायोज पर विस्तृत चर्चा की। माननीय विधान सभा अध्यक्ष महोदय जी ने संघ के प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि संविदा कर्मचारियों की जायज मांग पर शासन एवं कंपनी प्रबंधन स्तर पर प्राथमिकता से विचार कर जल्द ही निराकरण किया जाएगा। उन्होंने प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग को दूरभाष के माध्यम से संघ की मांग की समीक्षा कर शीघ्र समाधान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


माननीय श्री डॉ. रमन सिंह जी के संवेदनशील पहल के बाद संघ ने प्रदेश के हित और उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा को देखते हुए आंदोलन को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की। संघ ने विश्वास जताया कि शासन द्वारा दिए गए आश्वासनों पर समयबद्ध कार्यवाही होगी।


छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ, माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी का आभार व्यक्त करता है। साथ ही संघ ने सभी संविदा कर्मचारियों से अपील की है कि वे कल से अपने-अपने कार्यस्थल पर पूर्ववत ड्यूटी पर उपस्थित हों और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।


*आंदोलन समाप्ति पर संघ को प्राप्त उपलब्धियाँ:-*

1. त्वरित रूप से निशर्त कार्य पर वापसी

2. आंदोलन अवधि के वेतन कटौती में राहत

3. बीमा एवं कैशलेस चिकित्सा का लाभ

4. शासन का विश्वास एवं सम्मान


*अध्यक्ष:* हरिचरण साहू  

*महामंत्री:* कमलेश भारद्वाज  

छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग