दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

रतनपुर पुलिस की कार्रवाई: 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार



बिलासपुर/रतनपुर, 7 जुलाई। रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम जाली में छापेमार कार्रवाई कर 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रजनेश सिंह के निर्देशन में जिलेभर में नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जाली में दबिश देकर आरोपी रमेश कुमार नेताम (36 वर्ष) के घर के आंगन से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1,400 रुपये है, बरामद की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, प्रशिक्षु उप निरीक्षक देवकी रावटे, आरक्षक पवन ठाकुर, आकाश डोंगरे तथा देवानंद चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग