वाड्रफनगर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन कलश यात्रा का भव्य स्वागत
वाड्रफनगर, बलरामपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की पावन कलश यात्रा का वाड्रफनगर क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर पहुंची इस यात्रा के स्वागत में क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए, पुष्पवर्षा की तथा जयघोष के साथ यात्रा का अभिनंदन किया।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। भक्ति गीतों, जयघोष और संत रविदास महाराज के संदेशों से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना रहा।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के विचार आज भी समाज को समानता, भाईचारे, सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को संतों के आदर्शों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
वाड्रफनगर में आयोजित इस भव्य स्वागत कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सद्भाव का सशक्त संदेश दिया। श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया।
← वापस होम पेज
लेटेस्ट खबर - टॉप 5
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
















