दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

भटचौरा के पटेल कृषि केंद्र पर किसानों ने लगाए खाद की ओवररेट बिक्री के आरोप, जांच की मांग




पचपेड़ी। धान की बुवाई पूरी होने के बाद अब किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए खाद की आवश्यकता है। इसी बीच पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटचौरा स्थित पटेल कृषि केंद्र पर किसानों ने निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचने का आरोप लगाया है।

किसानों का कहना है कि शासन द्वारा निर्धारित मूल्य लगभग ₹266 प्रति बोरी वाले खाद को कृषि केंद्र में ₹750 प्रति बोरी तक बेचा जा रहा है। आरोप है कि मजबूरी में किसानों को अधिक कीमत चुकाकर खाद खरीदनी पड़ रही है, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है।

ग्रामीण किसानों ने प्रशासन एवं कृषि विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में यदि खाद निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध नहीं होगी, तो इसका सीधा असर उनकी आर्थिक स्थिति और कृषि उत्पादन पर पड़ेगा।

कृषि विभाग का पक्ष

कृषि विभाग के अधिकारी ए.के. अहीरे ने कहा, "यदि कहीं निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेची जा रही है या बिना फिंगरप्रिंट के खाद वितरण किया जा रहा है, तो मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"

नोट: यह समाचार किसानों द्वारा लगाए गए आरोपों और कृषि विभाग के अधिकारी के बयान पर आधारित है। जांच के बाद तथ्य स्पष्ट होंगे।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग