दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

लोहार्सी ग्राम पंचायत में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस





पचपेड़ी। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहार्सी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्राम पंचायत परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत सरपंच अनिल साहू , कर्मचारियों, पंचों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत परिसर में सरपंच अनिल साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त की। पूरे परिसर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा।


इस अवसर पर उप सरपंच रामगोपाल साहू, सचिव गीत राम धृत लहरे, रोजगार सहायक मितेश मल्होत्रा एवं समस्त पंच उपस्थित रहे। पंचायत पदाधिकारियों एवं उपस्थित ग्रामीणों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर जवानों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत सरपंच अनिल साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर भी है, जिनके संघर्ष के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।


पंचायत सरपंच अनिल साहू ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने, गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्राम के विकास के लिए पंचायत और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।


स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया तथा आने वाली पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संग्राम और उसके इतिहास से परिचित कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।


समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। ग्राम पंचायत लोहार्सी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग